छपरा, सितम्बर 8 -- मृतक किशोर लगभग सबलपुर हस्ती टोला निवासी विनोद राय का था पुत्र सोनपुर। सोनपुर थाने की सबलपुर पूर्वी पंचायत के हस्ती टोला में सोमवार को बाढ़ के पानी में डूबने से एक किशोर की जान चली गई। मृतक किशोर लगभग 13 वर्षीय विश्वकर्मा कुमार सोनपुर थाने के सबलपुर पूर्वी पंचायत के हस्ती टोला निवासी विनोद राय का पुत्र बताया गया है। बाढ़ के पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही आसपास के दर्जनों लोग घटना स्थल पर पहुंच गए। स्थानीय गोताखोरों और ग्रामीणों के सहयोग से युवक को बाढ़ के पानी से निकाला गया। सूचना पर इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष दिलीप कुमार भी पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को हाजीपुर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। घटन...