छपरा, मई 28 -- वाहन छोड़कर चालक फरार सोनपुर। पूर्व मध्य रेलवे के सोनपुर-छपरा रेल खंड पर बुधवार की शाम सोनपुर से छपरा की ओर तेज रफ्तार से जा रही एक पिकअप वैन के धक्का मार देने से सोनपुर- परमानंदपुर स्टेशनों के बीच रेलवे गुमटी संख्या 4 स्पेशल के बंद गेट का बूम टूट गया। घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार गया। बूम टूटने के कारण गाड़ियों का परिचालन थोड़ी देर के लिए बाधित रहा। सड़क मार्ग से आने- जाने वाले यात्रियों को भी परेशानी हुई । सूचना मिलते ही आरपीएफ घटना स्थल पर पहुंच गई। उसने पिकअप वैन को जब्त कर लिया। इस संबंध में आरपीएफ इंस्पेक्टर सुमन कुमारी ने बताया कि सोनपुर से छपरा की ओर तेज रफ्तार से जा रही एक पिकअप वैन के धक्का मार देने से सोनपुर - परमानंदपुर स्टेशनों के बीच रेल गुमटी संख्या 4 के बंद गेट का बूम टूट गया। घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर फरा...