छपरा, फरवरी 17 -- सोनपुर में चाक- चौबंद प्रशासनिक व्यवस्था के बीच मैट्रिक की परीक्षा शुरू पहले दिन की परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न सोनपुर। संवाद सूत्र सुरक्षा की चाक- चौबंद प्रशासनिक व्यवस्था के बीच मंगलवार को सोनपुर में मैट्रिक की परीक्षा प्रारंभ हुई। परीक्षा के पहले दिन अनुमंडल प्रशासन के कड़ा रूख अख्तियार करने के कारण एक भी परीक्षार्थी परीक्षा में कदाचार करने में संलिप्त नहीं पाए गए। प्रथम पाली में 29 जबकि दूसरी पाली में 22 परीक्षार्थी परीक्षा में अनुपस्थित रहे। इसके साथ ही पहले दिन की परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हो गई। परीक्षा के दौरान एसडीओ स्निग्धा नेहा, एसडीपीओ प्रीतिश कुमार, डीसीएलआर राधेश्याम कुमार मिश्रा, कार्यपालक दंडाधिकारी रामजी पासवान, अनुमंडल निर्वाचन पदाधिकारी अखलाक अहमद बीडीओ अरोमा मोदी , सीओ राजकुमार, थानाध्यक्ष समेत अनेक पदाध...