छपरा, दिसम्बर 23 -- सोनपुर। संवाद सूत्र सोनपुर नगर पंचायत के मीना बाजार, डगरा बाजार और अनुमंडल कार्यालय के समीप छापेमारी कर पुलिस ने जालसाजी के एक मामले में फरार चल रहे एक आरोपित के अलावा 14 लीटर देसी और 12लीटर अंग्रेजी शराब के साथ दो धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया वहीं एक टोटो भी जब्त कर लिया। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस छापेमारी अभियान का नेतृत्व हरिहरनाथ थानाध्यक्ष विमलेश कुमार ने पुलिस बल के सहयोग से किया। थानाध्यक्ष ने सोमवार को बताया कि सोनपुर नगर पंचायत के मीना बाजार में छापेमारी कर जालसाजी के मामले में फरार चल रहे राकेश राय नामक आरोपित के अलावा 14 लीटर देसी शराब के साथ डगरा बाजार के सोनू कुमार को और एक टोटो पर लोड 12 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ सोनपुर थाने के सबलपुर हस्ती टोला के जीनिश कुमार को गिरफ्तार कर छपरा जेल भेज दिया गया। बा...