सोनपुर में छापेमारी कर अवैध खनन का भंडाफोड़
मिर्जापुर, जून 2 -- मिर्जापुर। राजस्व और खनन विभाग की संयुक्त टीम ने मंगलवार को चुनार तहसील के अहरौरा स्थित सोनपुर गांव में छापेमारी कर ग्राम समाज की भूमि पर किए जा रहे अवैध खनन का भण्डाफोड़ किया है। संयुक्त टीम ने एक खनन व्यवसाई के खिलाफ कार्रवाई करने का फैसला किया है। ग्रामीणों की शिकायत यह कार्रवाई की गई है। जिला खनन अधिकारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि सोनपुर के आरजी संख्या 57-बी में लगभग 2.5 बीघा भूमि दर्ज है। इसके अतिरिक्त करीब तीन बीघा ग्राम समाज की भूमि पर भी कब्जा कर एक खनन व्यवसायी अवैध खनन करा रहा था। ग्रामीणों की शिकायत पर मंगलवार को राजस्व और खनन विभाग की संयुक्त टीम ने मौके पर छापेमारी कर इस मामले का खुलासा किया है। खनन अधिकारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के लिए पत्रावली तैयार करायी जा रही है। इस मामले में पत्रावली डीएम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.