पटना, फरवरी 20 -- बिहार की राजधानी पटना के पास पहला ग्रीनफील्ड हवाई अड्डा का सपना साकार होने वाला है। नीतीश कैबिनेट ने सारण (छपरा) जिले के सोनपुर में नए अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के जमीन खरीद को मंजूरी दे दी है। पटना में गंगा नदी के पार इस हवाई अड्डा का निर्माण चार सालों में किया जाएगा। 2030 तक इसे तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है। सोनपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एयरबस ए380 जैसे वाइड बॉडी विमान भी आसानी से लैंड और टेकऑफ कर सकेंगे। सोनपुर एयरपोर्ट के लिए हाजीपुर और डुमरिया के बीच दरियापुर चंवर क्षेत्र में लगभग 4200 एकड़ जमीन अधिग्रहित की जाएगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई राज्य कैबिनेट की बैठक में इस प्रस्ताव पर मुहर लगा दी गई।लंबा होगा रनवे, 1302 करोड़ का बजट मंजूर सोनपुर एयरपोर्ट का रनवे पर्याप्त लंबा और आधुनिक होगा...