छपरा, जून 18 -- सोनपुर। सोनपुर - छपरा फोर लेन पर सोनपुर थाने के यदुवंशी चौक पर गुरुवार को बाइक सवार दो बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी। घटना को अंजाम देने के बाद वे फरार हो गए। घायल युवक कृष्ण मुरारी भारद्वाज पहलेजा थाने के सैदपुर नौडीहा गांव का रहने वाला बताया गया है। घायल युवक को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे हाजीपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...