छपरा, मई 16 -- सोनपुर। सोनपुर थाने के कल्याणपुर गांव में शुक्रवार की शाम एक गुमटी में छापेमारी कर पुलिस ने गांजा के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस छापेमारी अभियान का नेतृत्व प्रभारी थानाध्यक्ष नीलीमा कुमारी ने पुलिस बल के सहयोग से की। प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि एक काले पॉलिथीन में पुड़िया में रखे 12 ग्राम गांजा के साथ वहां के गुमटी संचालक मुंशी पंडित को गिरफ्तार किया गया है । उसे शनिवार को छपरा जेल भेज दिया गया । यह भी पढ़ें- 80 ग्राम गांजा के साथ दुकानदार गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...