छपरा, अप्रैल 29 -- छापेमारी के दौरान तीन अपराधी फरार दो देसी पिस्टल , जिन्दा कारतूस , मोटरसाइकिल , आल्टो कार , मोबाइल व कीपैड बरामद सोनपुर। सोनपुर पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। सोनपुर नगर पंचायत के डाक बंगला मैदान में मंगलवार की देर रात छापेमारी कर पुलिस ने एक तरफ जहां अपराध की योजना बनाते चार अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया वहीं छापेमारी के दौरान उनके पास से 2 देसी पिस्टल , 4 जिन्दा कारतूस , 2 मोटरसाइकिल , । आल्टो कार, 2 मोबाइल व एक कीपैड आदि भी बरामद कर लिया गया।

पुलिस की कार्रवाई सीनियर एसपी विनीत कुमार के मार्ग दर्शन में व गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस छापेमारी अभियान का नेतृत्व हरिहरनाथ थानाध्यक्ष विकास कुमार ने पुलिस बल के सहयोग से किया। इस संबंध में बुधवार की शाम में थानाध्यक्ष ने बताया कि सोनपुर थाने के डाक बंगला मैदान में मं...