छपरा, जून 8 -- फोटो- 13- हाजीपुर स्टेशन पर सोमवार को ट्रेन में लीची की लोडिंग करते मजदूर सोनपुर। यह भी पढ़ें- सोनपुर मंडल से हुई 55 हजार किलो लीची की लोडिंगकृषि उत्पादों का परिवहन पूर्व मध्य रेल के सोनपुर मंडल ने कृषि उत्पादों के परिवहन को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। मंडल के क्षेत्राधिकार से इस वर्ष पहली बार लीची की सीधी रेल लोडिंग प्रारंभ की गई है । इससे स्थानीय व्यापारियों एवं उत्पादकों को काफी सुविधा प्राप्त हो रही है। बीते 22 मई से 08 जून 2026 तक सोनपुर मंडल से कुल 55,000 किलोग्राम लीची का परिवहन किया गया। इस दौरान 4,225 पैकेट विभिन्न शहरों के लिए रेल मार्ग से भेजे गए हैं। अब तक इस लोडिंग के माध्यम से सोनपुर मंडल को 1,24,794 रुपए का रेल राजस्व प्राप्त हुआ है। मालूम हो कि पूर्व में इस क्षेत्र की लीचियों क...