छपरा, जून 30 -- सम्मान समारोह का भी किया गया आयोजन सोनपुर। पूर्व मध्य रेल के सोनपुर मंडल में मंगलवार को जून माह में सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों के लिए मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के सभा कक्ष में समापक भुगतान सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में सामान्य सेवानिवृत्ति प्राप्त कुल 10 कर्मचारियों व मृत रेल कर्मचारियों के 02 आश्रितों को मंडल रेल प्रबंधक अमित सरन ने शॉल और पेंशन भुगतान आदेश पीपीओ प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर सेवानिवृत्त कर्मचारियों के दीर्घकालीन योगदान की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ, सुखद और सम्मानपूर्ण भविष्य की कामना की गई। कार्यक्रम के दौरान सेवानिवृत्त कर्मचारियों को उनके समापक भुगतान से संबंधित औपचारिकताएँ भी पूर्ण कराई गईं, जिससे उन्हें समयबद्ध और सुगम तरीके से सभी देय लाभ उपलब्ध कराए जा सकें। यह भी पढ...