छपरा, दिसम्बर 23 -- सोनपुर । संवाद सूत्र सोनपुर मंडल में सोमवार को वाणिज्य विभाग के माध्यम से मेगा टिकट जांच अभियान चलाया गया। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रौशन कुमार के निर्देशन में चलाए गए इस जांच अभियान में 4285 बेटिकट यात्री पकड़े गए। उनसे किराए व जुर्माने के रूप में 30 लाख 16 हजार 950 रुपए की वसूली की गई। सोनपुर मंडल में दिसंबर माह के दौरान निरंतर सघन टिकट जांच अभियान जारी है। अब तक दिसंबर महीने में कुल 53,345 बेटिकट एवं अवैध रूप से यात्रा कर रहे यात्रियों से 3,54,42,206 का महत्वपूर्ण राजस्व प्राप्त हुआ है ।साथ ही इस वित्तीय वर्ष में अब तक कुल 5,96,283 बेटिकट यात्रियों से कुल 40,09,37,222 रुपया का रेल राजस्व अर्जित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...