छपरा, अप्रैल 28 -- सोनपुर। सोनपुर मंडल में मंगलवार को मेगा टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। डीआरएम के निर्देशन व वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक धीरज कुमार के निर्देशन में चलाए गए इस विशेष जांच अभियान के दौरान विभिन्न स्टेशनों और ट्रेनों में 3344 बिना टिकट व अनियमित टिकट से यात्रा करते हुए पकड़े गए जिनसे किराए व जुर्माने के रूप में 22,40, 330 रुपए रेल राजस्व की वसूली की गई । वहीं चालू माह में अभी तक 50, 321 मामलों में 3, 18, 61,550 रुपए राजस्व की वसूली की गई। बरौनी जंक्शन पर चलाए गए मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान में 32 बेटिकट यात्रियों से 12,335 रुपए की वसूली की गई। यह भी पढ़ें- मेगा टिकट चेकिंग अभियान में 22.40 लाख जुर्माना वसूला यह जानकारी मंगलवार की शाम पीआरआई राम प्रताप सिंह ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी । रेल अधिनियम का उल्लंघन करते 37 धराए स...