बेगुसराय, अप्रैल 28 -- बरौनी। सोनपुर मंडल में सोमवार को वाणिज्य विभाग द्वारा व्यापक स्तर पर मेगा टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान मंडल के विभिन्न प्रमुख स्टेशनों व ट्रेनों में सघन जांच की गई। इसमें कुल 3344 मामलों में बिना टिकट व अनियमित टिकट से यात्रा कर रहे यात्रियों को पकड़ा गया। इन मामलों से 22,40,330 रुपए का राजस्व जुर्माने के रूप में वसूला गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...