छपरा, मार्च 25 -- सोनपुर। पूर्व मध्य रेलवे के सोनपुर मंडल में 17 से 24 मार्च के बीच चलाए गए अभियान में अकारण चेन पुलिंग करते 35 लोगों को गिरफ्तार किया गया। उनसे जुर्माने के रूप में 15000 रुपए की राशि वसूल की गई। पीआरआई राम प्रताप सिंह ने बताया कि मंडल रेल प्रबंधक के मार्गदर्शन में रेल सुरक्षा बल, वाणिज्य विभाग व परिचालन विभाग के समन्वित प्रयासों से यह अभियान सफल रहा। विधायक ने किया योगियां हाईस्कूल का निरीक्षण रसूलपुर। थाना क्षेत्र की असहनी पंचायत स्थित रामनंदन हाईस्कूल योगिया के औचक निरीक्षण में बुधवार की दोपहर बाद जदयू विधायक मनोरंजन सिंह धूमल पहुंचे। विद्यालय में शत प्रतिशत शिक्षकों की उपस्थिति के साथ छात्र - छात्राओं की भी भारी संख्या में उपस्थित देख विधायक धूमल ने खुशी जाहिर की। विधायक धूमल ने कहा कि नीतीश सरकार का फोकस शिक्षा पर हमे...