छपरा, मार्च 31 -- सोनपुर, एक संवाददाता। सोनपुर रेल मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में माल ढुलाई के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राजस्व अर्जन के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। 29 मार्च तक के आंकड़ों के अनुसार मंडल ने विशेष रूप से पेट्रोलियम, ऑयल, लुब्रिकेंट्स एवं उर्वरक परिवहन में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की है। मंडल द्वारा कुल 694 रेक की लोडिंग की गई, जिसके माध्यम से 1.70 मिलियन टन माल ढुलाई सुनिश्चित हुई। इससे 290.84 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित हुआ, जो अब तक का सर्वाधिक है। यह उपलब्धि पिछले वर्ष की तुलना में 8.95 प्रतिशत रेक, 3.20 प्रतिशत माल ढुलाई (एमटी) तथा 5.54 प्रतिशत राजस्व वृद्धि को दर्शाती है। पीआरआई रामप्रताप सिंह ने बताया कि उर्वरक लोडिंग के क्षेत्र में भी मंडल ने शानदार प्रदर्शन किया है। कुल 651 रेक के माध्यम से 1.25 मिलिय...