छपरा, सितम्बर 30 -- मध्य रात्रि में यात्री सुविधाओं एवं परिचालन व्यवस्थाओं का लिया जायजा सोनपुर। पूर्व मध्य रेल के सोनपुर मंडल में यात्री सुविधाओं, संरक्षा, परिचालन व्यवस्था एवं साफ-सफाई को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से मंडल रेल प्रबंधक अमित सरन ने सोनपुर-बरौनी रेलखंड के विभिन्न स्टेशनों, परिचालन स्थलों एवं रेल परिसरों का गहन निरीक्षण किया । यह भी पढ़ें- Begusarai News: रेल परिसर में रखें साफ-सफाई: डीआरएमहाजीपुर स्टेशन का निरीक्षण उन्होंने हाजीपुर स्टेशन का निरीक्षण कर अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने स्टेशन परिसर के साथ-साथ लाइब्रेरी, रिटायरिंग रूम,पार्किंग,पार्सल एवं वेटिंग हॉल में साफ-सफाई और यात्री सुविधाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को स्टेशन परिसर में स...