छपरा, अप्रैल 26 -- डिप्टी सीएम विजय चौधरी से मिले भाजपा नेता ओम फोटो- 14- सोनपुर। बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी से सोनपुर के वरिष्ठ भाजपा नेता ओम कुमार सिंह ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान सोनपुर क्षेत्र के समग्र विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। ओम कुमार सिंह ने उप मुख्यमंत्री को सोनपुर को "ओमेगा टाउनशिप" में शामिल करने की मांग रखते हुए इसे वाराणसी के काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की तर्ज पर विकसित करने का प्रस्ताव दिया। उन्होंने कहा कि सोनपुर ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और धार्मिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण क्षेत्र है, जिसे योजनाबद्ध तरीके से विकसित किया जाए तो यह राज्य का एक प्रमुख आकर्षण केंद्र बन सकता है। मुलाकात के दौरान ओम कुमार सिंह ने बिहार सरकार द्वारा क्षेत्र में शुरू की जा रही विभिन्न विकास योजनाओं और प...