छपरा, जून 1 -- सोनपुर। सोनपुर थाने के सबलपुर स्थित लालू प्रसाद यादव उच्च विद्यालय का ताला काट कर शनिवार की देर रात अपराधियों ने हजारों रुपए का सामान और आवश्यक कागजात चोरी कर फरार हो गए। इस संबंध में विद्यालय के एचएम अमरेश कुमार ने थाने में एक आवेदन दिया है। यह भी पढ़ें- दूसरा चरण : 42 पंचायतों में आज लगेगा सहयोग शिविर, तैयारी पूरी चोरी का विवरण आवेदन में अज्ञात चोर को आरोपित करते हुए कहा गया है कि शनिवार की रात विद्यालय का ताला तोड़कर तीन पंखा, बेंच, कुर्सी, एक हजार से अधिक पुस्तक के अलावा छात्रों का प्रवेश पंजी,उपस्थिति पंजी , टी०आर० मूल प्रमाण पत्र, अंकपत्र, पंजीयन पत्र , मूल प्रमाण पत्र के अलावा लोहे की खिड़की , लोहा का दर‌वाजा व गोदरेज तोड़कर कई आवश्यक कागजात चोरी कर फरार हो गए। इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष ने रविवार को बताया कि आवेदन के आ...