छपरा, जून 6 -- सोनपुर। सोनपुर प्रखंड के सबलपुर में चल रहे बाढ़ व कटाव निरोधक कार्य की धीमी गति व संवेदक के शिथिलतापूर्ण कार्य शैली से नाराज रिंग बांध बनाओ संघर्ष समिति के सदस्यों और ग्रामीणों ने विवश होकर रविवार को एक दिवसीय घरना - प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। यह भी पढ़ें- जून अंत तक सभी बाढ़ सुरक्षा कार्य पूरे होंगेधरना प्रदर्शन की तैयारी यह जानकारी शनिवार की शाम रिंग बांध बनाओ संघर्ष समिति के सदस्य अविनाश कुमार शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि घरना - प्रदर्शन की सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होने बताया कि कटाव निरोधी कार्य ऐजेंसी की लापरवाही पूर्ण रवैये के कारण ग्रामीणों में भय और आक्रोश व्याप्त है।स्थानीय लोगों की चिंताएँ बरसात के आगमन के पूर्व अब तक कार्य की संतोषजनक प्रगति नहीं होने से स्थानीय लोगों को कटाव व संभावित ब...