छपरा, दिसम्बर 12 -- विधायक ने किया सोनपुर में पार्क का उद्घाटन सोनपुर, संवाद सूत्र। स्थानीय विधायक विनय कुमार सिंह ने सोनपुर विधान सभा क्षेत्र के विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दुहराते हुए कहा कि सोनपुर नगर पंचायत के विकास, इसे सजाने- संवारने और इसकी बुनियादी समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव कदम उठाए जायेंगे। वे शुक्रवार को सोनपुर नगर पंचायत के अनुमंडल कार्यालय के उत्तर लगभग डेढ़ करोड़ की लागत से निर्मित सोनपुर वाटिका पार्क का विधिवत उद्घाटन करने के बाद वहां आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पार्क लोगों को प्रकृति के और करीब ले जाता है साथ ही शारीरिक, मानसिक और सामाजिक रूप से स्वस्थ बनाए रखने में बड़ी भूमिका निभाता है। पार्क में बच्चे, युवा और बुजुर्गों के टहलने, योग करने, दौड़ लगाने और खेलकूद जैसी गतिविधियां संचालित कर पा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.