मुख्य संवाददाता, अप्रैल 22 -- सोनपुर के बाद भागलपुर जिले के सुल्तानगंज में बिहार का सबसे बड़ा एयरपोर्ट बनेगा। सोनपुर में 4228 एकड़ जमीन पर नया ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट होगा, जबकि सुल्तानगंज में 3064.039 एकड़ जमीन पर बनाया जाएगा। सुल्तानगंज में पहले 931 एकड़ जमीन चिह्नित की गई थी। पर अब ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट की भविष्य की संभावनाओं को देखते हुए 2133.039 एकड़ अतिरिक्त मांग की गई है। सिविल विमानन निदेशालय ने अतिरिक्त जमीन की मांग डीएम से की है। सुल्तानगंज में देश का 22वां ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट बनाने के लिए राज्य मंत्रिमंडल ने गुजरे साल ही मुहर लगा दी थी। निदेशालय के सचिव डॉ. निलेश रामचंद्र देवरे ने भागलपुर डीएम को भेजे गए पत्र में कहा कि प्रथम चरण में भागलपुर में सुल्तानगंज अंचल अंतर्गत ग्रीनफील्ड हवाई अड्डा के निर्माण के लिए 931 एकड़ भूमि तथा द्वितीय...