बलरामपुर, अप्रैल 4 -- गैसड़ी, संवाददाता। तुलसीपुर थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार को सोनपुर के पास एक बस में सवार लोगों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। बस में सवार लोग महादेव शिवपुर से अंतिम संस्कार में शामिल होकर वापस अपने गांव बिजलीपुर लौट रहे थे।महादेव शिवपुर के प्रधान राकेश कुमार सैनी ने बताया कि उनके भतीजे मनीष सैनी की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। शनिवार को अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद करीब 40 लोग बस से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान सोनपुर स्थित भारतीय स्टेट बैंक के सामने खड़ी एक जेसीबी मशीन के डाले व कांटे को चालक द्वारा अचानक बस पर गिरा दिया गया, जिससे बस की बायीं ओर की टिन चादर फट गई और बस अनियंत्रित हो गई। हालांकि बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद जब बस में सवार महिलाओं व बच्चों ने विरोध किया, तो कुछ अज्ञ...