छपरा, जुलाई 6 -- चीन के ऑर्डोस में होने वाली अंडर-23 एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में चयन 100 मीटर व 4x100 मीटर रिले में दिखाएंगे दम छपरा, हमारे प्रतिनिधि। सारण जिले के सोनपुर का युवा धावक विभास्कर कुमार अब अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करेगा। 9 से 12 जुलाई तक चीन के ऑर्डोस शहर में आयोजित होने वाली अंडर-23 एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा घोषित भारतीय टीम में उनका चयन हुआ है। विभास्कर 100 मीटर दौड़ और 4x100 मीटर रिले स्पर्धा में देश की चुनौती पेश करेंगे। उनके चयन से सारण ही नहीं, पूरे बिहार के खेल जगत में उत्साह का माहौल है。

10.36 सेकेंड की रफ्तार ने दिलाई अंतरराष्ट्रीय पहचान विभास्कर ने इस वर्ष रांची में आयोजित फेडरेशन कप एथलेटिक्स चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन...