छपरा, नवम्बर 27 -- सोनपुर। संवाद सूत्र हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला के नखास में स्थित पर्यटन विभाग के सांस्कृतिक मंच पर गुरुवार की शाम पारंपरिक लोकसंस्कृति की मनभावन झलक देखने को मिली। बिहार सरकार के पर्यटन विभाग, कला-संस्कृति एवं युवा विभाग तथा जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सांस्कृतिक संध्या में पटना की प्रसिद्ध सांस्कृतिक संस्था प्रियंका एवं दल के कलाकारों ने एक से बढ़कर एक लोकनृत्यों की प्रस्तुति कर पंडाल में बैठे दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवती वंदना से हुई, जिसने पूरे मंच का वातावरण भक्तिमय कर दिया। इसके बाद कलाकारों ने बिहार की सांस्कृतिक समृद्धि को दर्शाने वाले झिझिया, जट-जटिन, पंवरिया नृत्य, झूमर और कजरी जैसे पारंपरिक नृत्यों की रंगारंग प्रस्तुतियाँ दीं। नृत्य निर्देशन संस्था की सचिव प्रियंका न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.