गढ़वा, जनवरी 31 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। जिला मुख्यालय के सोनपुरवा में स्थित तालाबों के अस्तित्व पर मंडरा रहे खतरे को लेकर शुक्रवार को विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी ने गंभीर चिंता जताई। उन्होंने समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय में डीसी दिनेश यादव से मुलाकात कर क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया और उनके त्वरित समाधान की मांग की। उस दौरान विधायक ने उपायुक्त को एक लिखित ज्ञापन भी सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से विधायक ने सोनपुरवा क्षेत्र में स्थित तीन छोटे तालाबों में मिट्टी भराई (फीलिंग) कर जलाशयों को समाप्त करने की दिशा में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शहरी क्षेत्र में पहले से ही जलस्रोतों की कमी है, ऐसे में तालाबों को खत्म करना भविष्य में गंभीर जलसंकट को जन्म दे सकता है। स्थानीय लोगों द्वारा इस कार्य का लगातार विरोध किए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.