सोनपाल को हॉस्पिटल में मिली नई जिंदगी
मथुरा, मई 30 -- दिल्ली एवं जयपुर से निराश लौटे मथुरा के 32 वर्षीय सोनपाल सिंह को केडी मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के विशेषज्ञ सीटीवीएस सर्जन डॉ. वरुण सिसोदिया और उनकी टीम ने नई जिंदगी दी है। टीबी पीड़ित सोनपाल के बाएं फेफड़े में बने दो छिद्रों को सफल सर्जरी के जरिए बंद कर दिया तथा सीने में जमा मवाद निकाला गया। करीब चार घंटे के जटिल ऑपरेशन के बाद मरीज पूरी तरह स्वस्थ है और उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी है। चिकित्सकों के अनुसार सोनपाल सिंह पिछले चार माह से सीने में दर्द और सांस लेने में दिक्कत से परेशान था। जांच में उसके सीने में टीबी तथा भारी मात्रा में मवाद पाया गया। पहले मथुरा के एक निजी अस्पताल में ट्यूब डालकर मवाद निकाला गया, लेकिन कुछ समय बाद उसकी हालत फिर बिगड़ गई। बाद में परिजन उसे जयपुर और दिल्ली ले गए, जहां ऑपरेशन का खर्च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.