सोननदी को पाटने के विरोध में निषाद समाज का प्रदर्शन
सोनभद्र, जून 19 -- सोनभद्र, संवाददाता। ओबरा तहसील क्षेत्र के ग्रामसभा रेडिया एवं मीतापुर में सोन नदी की प्राकृतिक धारा को मिट्टी और पत्थरों से पाटे जाने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों एवं निषाद समाज के लोगों ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर मामले की उच्चस्तरीय जांच तथा दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि रेडिया एवं मीतापुर क्षेत्र में सोन नदी के विस्तृत हिस्से में सैकड़ों बीघा क्षेत्रफल में मिट्टी, पत्थर एवं अन्य सामग्री डालकर नदी की प्राकृतिक धारा को अवरुद्ध एवं परिवर्तित किया जा रहा है। इससे नदी का मूल स्वरूप प्रभावित हो रहा है और पर्यावरणीय असंतुलन की आशंका बढ़ रही है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि नदी के बहाव क्षेत्र में किए जा रहे भराव कार्य से भविष्य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.