हजारीबाग, अप्रैल 7 -- इचाक, प्रतिनिधि। प्रखंड के खुटरा सीमाना के तहत आने वाले सोनदरवा बांध जंगल में आग लगने से कई पेड़-पौधे झुलसकर नष्ट हो गए। जंगल में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। सूचना मिलने पर लोगों ने आग लगने की जानकारी वनकर्मियों को दी, किंतु आग पर काबू पाने के लिए विभाग की ओर से कोई सार्थक पहल नहीं की गई, जिसके चलते विषैले जीव-जंतुओं के साथ कीमती पेड़-पौधे झुलसकर नष्ट हो गए।ग्रामीणों के अनुसार, जंगल में महुआ चुनने की होड़ मची है, जिसके चलते पत्तों की सफाई के उद्देश्य से महुआ पेड़ों के आसपास आग लगा दी गई होगी, जो धीरे-धीरे विकराल रूप ले लिया। आग की चपेट में आने से पूरा सोनदरवा बांध जंगल प्रभावित हो गया। लोगों ने मामले की जांच कर आग लगाने वालों को चिन्हित करते हुए कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...