आगरा, जून 4 -- छावनी विधानसभा क्षेत्र के वार्ड संख्या 41, बालूगंज (बनी सिंह स्कूल के पास) में भारी बारिश के कारण सोनकर समाज के दर्जनों परिवार प्रभावित हो गए हैं। कई मकान धराशायी हो गए हैं। अनेक भवन जर्जर हैं। इससे स्थानीय लोगों को दिक्कत हो रही है। गुरुवार को समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधि मंडल इनसे मिलने पहुंचा। यहां सपा के महानगर अध्यक्ष शब्बीर अब्बास ने प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। उनकी समस्या सुनी। इसके बाद उन्होंने जिलाधिकारी मनीष बंसल से वार्ता की। इस पर जिलाधिकारी ने तहसीलदार सदर को निर्देश दिए गए कि आगामी दो दिनों के भीतर प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री एवं आवश्यक सहायता उपलब्ध कराएंगे। इस मौके पर प्रतिनिधि मंडल में राहुल चतुर्वेदी, रामसहाय यादव, फारूक शेर, पंडित पुष्पेंद्र शर्मा, राहुल चौधरी, चौधरी फरहान, जमील खान, नरेंद्र...