मुरादाबाद, दिसम्बर 27 -- माय भारत के विचार आदान-प्रदान कार्यक्रम के तहत वाराणसी का दल सोनकपुर स्टेडियम जाएगा। वहां खेल की सुविधाओं की जानकारी के बाद टीम के सदस्य कंपनी बाग पहुंचेंगे। नगर निगम के सुसज्जित पार्क भूल भुलैया और झूले का आनंद लेंगे। दोपहर बाद मनोहरपुर स्थित एग्री विजिनेस और एग्री क्लिनिक सभागार में सिविल डिफेंस की कक्षाएं चलेंगी। जिसमें ट्रेनर डॉ. कमल जुगलान सुरक्षा संबंधी विषयों पर अपने व्याख्यान देंगे। माय भारत के उपनिदेशक अंकित कुमार गौड़ ने बताया कि युवाओं के दल में 35 सदस्य हैं। यह कार्यक्रम का दूसरा दिन है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...