सोते हुए बड़े भाई की धारदार हथियार से हत्या, हड़कंप
बिजनौर, जून 25 -- बिजनौर। शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव बेगावाला में आपसी मनमुटाव के चलते छोटे भाई ने बड़े भाई की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी ने कथित रूप से फायरिंग भी की और मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार गांव बेगावाला निवासी सलीम (30) पुत्र हनीफ और उसके भाई नदीम (28) के बीच मनमुटाव चल रहा था। बताया जाता है कि बुधवार सुबह दोनों भाइयों की पत्नियों के बीच भी विवाद हुआ था। इसी बात को लेकर दोनों परिवारों में तनाव बना हुआ था。
घटना का विवरण ग्रामीणों के अनुसार बुधवार देर रात करीब साढ़े 11 बजे नदीम बाहर से घर पहुंचा। उस समय सलीम घर के आंगन में चारपाई पर सो रहा था। आरोप है कि नदीम ने सो रहे सलीम पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमला सल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.