आजमगढ़, जून 12 -- आजमगढ़, संवाददाता। जहानागंज थाना क्षेत्र के बोहना गांव में बुधवार की रात सोते समय महिला को सांप ने डस लिया। घटना के बाद परिजनों ने सांप को लाठियों से पीटकर मार डाला। इधर, इलाज के दौरान गुरुवार की सुबह महिला की मौत हो गई। बोहना गांव निवासी 43 वर्षीय सुनीता देवी के पति विजय कुमार की मौत हो चुकी थी। परिजनों का कहना है कि बुधवार की रात को भोजन करने के बाद सुनीता देवी घर में सो रही थी। सोते समय उसके पैर में सांप ने डस लिया। महिला के शोर मचाने पर परिजन आ गए। पुत्र अजय ने सांप को लाठी से पीटकर मार डाला। यह भी पढ़ें- महिला की सर्पदंश से मौत महिला की हालत बिगड़ते देख परिजन उसे गोरखपुर के बड़हलगंज स्थित एक निजी डाक्टर के पास ले गए। इलाज के दौरान गुरुवार की सुबह महिला की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार...