प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 20 -- बेटों से अलग कमरे में अकेली सो रही 85 वर्षीय वृद्धा की रविवार रात मुंह दबाकर हत्या करने के बाद उसके जेवर चोरी कर लिए गए। सुबह घटना की जानकारी पर हथिगवां पुलिस के साथ ही एसपी भी मौके पर पहुंच गए। फील्ड यूनिट ने भी मौक से साक्ष्य जुटाए। हथिगवां थाना क्षेत्र के भोला का पुरवा बरना गांव निवासी 85 वर्षीय फुलझरिया देवी के पति भगवत प्रसाद की करीब 25 साल पहले मौत हो गई थी। फुलझरिया को चार बेटे हैं लेकिन वह सबसे अलग कमरे में अकेले रहती थी। उसके कमरे में पीछे की ओर दरवाजा नहीं था। सोमवार सुबह लोगों ने चारपाई पर उसका शव देखा। यह भी पढ़ें- शोक में साज़िश: अपने ही घर में विधवा से लूट और अत्याचार, मुकदमा दर्ज उसके जेवर गायब थे और हाथ, गले, कान में खरोंच थी। कमरे में रखा सामान बिखरा था। जानकारी होते ही गांव के लोगों की भीड़...