नई दिल्ली, जुलाई 19 -- छोटे बच्चे काफी नाजुक होते हैं और उनकी केयरिंग के लिए भी पेरेंट्स काफी एक्टिव रहना पड़ता है। पेरेंट्स की बिजी लाइफ और बच्चे के साथ समय बिताने के बाद जब रात में सभी सोते हैं और बच्चा कई बार जागता है तो ये पेरेंट्स के लिए काफी चुनौतीपूर्ण और थकान भरा हो सकात है। बच्चे के रातमें जगने से वह भी चिड़चिड़े हो जाते हैं अगर आपका बच्चा भी रात में कई बार जगता है तो आपको जरूर इसके पीछे के कारण को जानना चाहिए। यहां हम बच्चे के रात में बार-बार जगने का कारण और इस समस्या से छुटकारे के तरीके बता रहे हैं। अगर आपका बच्चा छोटा है तो इन्हें जरूर पढ़ें।बच्चे रात में बार-बार क्यों जागते हैं? सोने से पहले आपके बच्चे में बहुत एनर्जी होती है। ऐसे में बच्चे को थकाने के लिए, पेरेंट्स अक्सर उन्हें दौड़ने-भागने, बिस्तर पर कूदने, एक और कार्टून दे...