हिन्दुस्तान संवाददाता, जनवरी 11 -- सुपौल जिले के आसनपुर कुपहा स्थित सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ट्रेनिंग सेंटर में तैनात सब इंस्पेक्टर (आर्मोरर) हेमंता कुमार सोनवाल (53) का शनिवार देर रात अचानक निधन हो गया। उनके असामयिक निधन से एसएसबी जवानों में शोक की लहर दौड़ गई है। हेमंता मूल रूप से असम के तीनसुकिया जिले के दमददम गांव के निवासी थे। वो पिछले करीब एक साल से अपने परिवार के साथ सुपौल जिले के आसनपुर कुपहा स्थित एसएसबी ट्रेनिंग सेंटर परिसर में रह रहे थे। परिजनों के अनुसार, शनिवार रात उन्होंने परिवार के साथ भोजन किया और इसके बाद सोने चले गए। रात करीब तीन बजे उनकी पत्नी उमेश्वरी सोनवाल ने जब उन्हें जगाने का प्रयास किया तो उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। स्थिति को गंभीर समझते हुए तुरंत कैंप में तैनात अन्य जवानों को इसकी सूचना दी गई। जवानों की मद...