बदायूं, मार्च 22 -- गंगा नदी में अचानक से बढ़ा जल स्तर परेशानी का सबब बन गया है। गंगा नदी में रात के समय अचानक पानी बढ़ा तो दुकानदारों का सामान सहित दुकानें गंगा में बह गई हैं। इससे दुकानदारों में हड़कंप मचा हुआ है। अन्य दुकानदारों ने भी अपनी दुकानों को पीछे हटा लिया गया है। शुक्रवार-शनिवार की रात को कछला गंगा घाट पर का जलस्तर अचानक बढ़ गया। जिससे रात में बेसुध सो रहे दुकानदारों की दुकानें जलमग्न हो गई। जिससे उनमें रखा सामान बह गया। गंगा में पानी बढ़ा और दुकानें बह गईं तो दुकानदारों में हड़कंप मच गया। गंगाघाट के किनारे अनेक लोग अस्थाई दुकानें लगाकर गंगा में चढ़ाने के लिए प्रसाद और मिठाई, फल फूल इत्यादि सामान की दुकाने लगाकर सामान बेचते हैं। अचानक गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ गया। जिसमें दुकानदारों का सामान प्रसाद, रेबड़ी,लड्डू, जलेवी, चिरबा...