सुल्तानपुर, जून 18 -- भदैया, संवाददाता। कोतवाली देहात क्षेत्र के नेकराही गांव निवासी एक व्यक्ति के दो मंजिला मकान को चोरों ने निशाना बनाते हुए चोरी की घटना को अंजाम दिया। इस दौरान चोर मकान में रखा लाखों रुपये मूल्य का आभूषण और नकदी चुराकर ले जाने में सफल हुए। घटना के दौरान परिवार के लोग मकान के नीचे हिस्से में सोते रहे, चोरों ने उपरी मंजिले के कमरों को खंघाल डाला। सुबह होने पर लोगों को घर में हुई चोरी की घटना की जानकारी हुई। गांव निवासी सुरेश कुमार दुबे पुत्र राजनारायण दुबे के बुधवार की रात चोर उनके घर में घुसे, इस दौरान चोर सीधे दूसरी मंजिल पर मौजूद कमरे तक पहुंचे, जहां आलमारी में रखी नकदी और जेवरात को चुरा ले गए। यह भी पढ़ें- स्योहारा क्षेत्र में चोरों का आतंक, एक ही रात दो गांवों में चोरी से दहशत बदमाशों ने चोरी करने के लिए आलमारी के ल...