उन्नाव, मई 16 -- पुरवा, संवाददाता। पुरवा कोतवाली क्षेत्र के जगेथा गांव में गुरुवार देर रात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाकर इलाके में सनसनी फैला दी। बेखौफ बदमाशों ने बंद कमरों के ताले तोड़कर करीब तीन लाख रुपये के जेवरात और डेढ़ लाख रुपये से अधिक की नकदी पार कर दी। सुबह घटना की जानकारी होते ही गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके की जांच शुरू कर दी है।गांव निवासी पप्पू घर के बाहर बरामदे में सो रहा था। उसकी पत्नी सोनी बीमार होने के कारण कानपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती है, जहां बेटा राहुल मां के साथ मौजूद था। शुक्रवार सुबह जब पप्पू नींद से उठा और घर के अंदर पहुंचा तो कमरे का टूटा ताला देखकर उसके होश उड़ गए। अंदर रखे बक्से की तलाशी लेने पर उसमें रखे करीब ढाई लाख रुपये के जेवरात और पांच हजार रुपये नकद गायब मिले। घटना के बा...