शाहजहांपुर, अप्रैल 11 -- सोते युवक की हत्या में तीन दोषियों को उम्रकैद, 45-45 हजार जुर्माना -फास्ट ट्रैक कोर्ट द्वितीय नरेंद्र नाथ पांडेय ने सुनाया फैसला-अपर जिला शासकीय अधिवक्ता राजीव अवस्थी ने की पैरवीशाहजहांपुर, विधि संवाददाता। थाना कलान क्षेत्र के ग्राम धोबियन नगला में वर्ष 2022 में हुए युवक की हत्या के मामले में अदालत ने तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर सत्र न्यायाधीश फास्ट ट्रैक कोर्ट द्वितीय नरेंद्र नाथ पांडेय ने दोषियों पर 45-45 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। जुर्माना अदा न करने पर प्रत्येक को एक वर्ष अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।अभियोजन के अनुसार वादी खमानी पुत्र गुलाब वर्मा ने 18 जून 2022 को थाना कलान में तहरीर देकर बताया था कि गांव में पुरानी रंजिश चली आ रही थी। घटना की रात करीब एक बजे उनका 22 वर्षीय पुत्र शिवओम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.