फिरोजाबाद, मई 7 -- थाना रसूलपुर में विवाहिता ने मुकदमा दर्ज कराया है कि वह सो रही थी तभी गांव के युवक अर्जुन पुत्र राकेश पचौरी निवासी मौढ़ा ने आकर उसका हाथ पकड़ लिया। विवाहिता जागी तो उसने विरोध किया तो आरोपी उसके साथ छेड़खानी करने लगा। इसके बाद आरोपी ने जान से मारने की धमकियां देकर कहा कि अगर किसी को घटना के बारे में बताया तो अंजाम बुरा होगा। महिला का पति काम से वापस लौटकर आया तो विवाहिता ने सारी घटना को बताया। पति विवाहिता को लेकर थाना रसूलपुर पहुंचा और पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- महिला से दुष्कर्म की कोशिश, दो पर केस
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.