बलिया, जून 8 -- बलिया, संवाददाता। पुलिस की लापरवाही का फायदा उठाकर हरियाणा की शराब लदा कंटेनर रविवार को बिहार की सीमा में दाखिल हो गया। हालांकि बिहार की पुलिस ने कंटेनर तथा उसके चालक को दबोच लिया। वाहन से करीब 13 सौ पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई है जिसकी कीमत करीब 80 लाख रुपये बतायी जा रही है।पड़ोसी राज्य बिहार में साल 2016 में शराब को प्रतिबंधित कर दिया। इसका नतीजा यह हुआ कि जनपद के अलावे पंजाब और हरियाणा से दारु की खेप जनपद में पहुंचने लगी। हालांकि राजस्व का नुकसान होने पर सक्रिय हुई आबकारी विभाग ने पुलिस के साथ मिलकर कार्रवाई की जिसके बाद गैर प्रांत की शराब की आवक पर रोक लग सकी। यह भी पढ़ें- मांझी में सवा करोड़ का 9425 लीटर विदेशी शराब लदा कंटेनर जब्त, तस्कर गिरफ्तार वर्तमान समय में जनपद के सीमावर्ती इलाकों की दुकानों से शराब तस्करी के ज...