मेरठ, मई 2 -- लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के मजीदनगर में शुक्रवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई, जिसने पूरे इलाके को सन्न कर दिया। घर के भीतर सो रही मां की बेरहमी से हत्या कर दी गई और उसी कमरे में मौजूद उसकी मासूम बेटियां अनजान बनी उसे उठाने की कोशिश करती रहीं। जब सच सामने आया तो हर कोई स्तब्ध रह गया, क्योंकि इस खौफनाक वारदात को अंजाम किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं, बल्कि बच्चियों के अपने पिता ने ही दिया था। मजीदनगर गली-3 निवासी साकिब ने अपनी पत्नी 27 वर्षीय कौसर की पेपर कटर से गला काटकर हत्या कर दी। यह भी पढ़ें- सोती मां का गला रेत गया पिता, मासूम बेटियां मां को रोते हुई जगाती रही घटना सुबह करीब सात बजे की बताई जा रही है। आरोप है कि कौसर के सोते समय साकिब ने पहले दुपट्टे से उसका मुंह दबाया और फिर पेपर कटर से गला रेत दिया। वारदात के...