कटिहार, मार्च 8 -- बरारी। संवाद सूत्र बरारी थाना क्षेत्र के सोती बांध ढाला के पास शुक्रवार की देर रात सड़क हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई तथा मृतक के घर पर मातम का माहौल है।जानकारी के अनुसार पूर्वीबारीनगर पंचायत के ठुठी बलुआ गांव निवासी जबाहर महतो के 26 वर्षीय पुत्र सत्यम कुमार शुक्रवार की रात करीब 11 बजे अपने ट्रैक्टर से निर्माणाधीन सोती ढाला से काढ़ागोला रेलवे स्टेशन जाने वाली सड़क पर मिट्टी गिराकर वापस मिट्टी लाने के लिए जा रहा था। इसी दौरान सोती बांध ढाला के पास अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रैक्टर पलटने के कारण चालक सत्यम कुमार उसके नीचे दब गया। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए और घटना की जानकारी पुलिस को दी...