जौनपुर, जनवरी 20 -- बरसठी, हिन्दुस्तान संवाद। आदर्श स्पोर्टिंग क्लब के सौजन्य से क्षेत्र के सोतीपुर मेला मैदान में चार दिवसीय विशाल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन 21 जनवरी से किया जाएगा। प्रतियोगिता का उद्घाटन भारतीय सेना के जवान करेंगे। संचालक प्रिंस सिंह ने बताया प्रतियोगिता में 12 टीमों की इंट्री की जाएगी और फीस 5100 रुपये रखी गई है। विजेता टीम को एक लाख रुपये नगद इनाम और उप विजेता टीम को 45 हजार रुपये दिए जाएंगे। प्रतियोगिता में ग्राम प्रधान विवेक दुबे, विनोद शुक्ला, हरिनाम सिंह, रमेश शुक्ला, सूरज तिवारी ,राहुल यादव,रोशन दुबे, सपा के प्रदेश सचिव कर्मानंद यादव आदि लोग सहयोगी के रूप में रहेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...