हापुड़, मई 17 -- क्षेत्र के गांव गंदूनगला में परिवार सोता रहा और चोरों ने एक ही रात में तीन घरों को पर धावा बोल कर लाखों रुपये के जेवर और नगदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी पीड़ित परिवार को सुबह उठने के बाद हो सकी। मामले की जानकारी मिलते ही सैंकडों ग्रामीण मौके पर पहुंच गए जिसके बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। शनिवार की रात को गांव निवासी किसान सचिन, संदीप, और अमरपाल खाना खाने के अपने अपने घरों में सो गए थे। देर रात को तीनों के घरों में चोर घुस आए। चोरों ने सचिन के घर से करीब डेढ़ लाख की नकदी, लाखों के जेवर, संदीप के घर से एक लाख 60 हजार की नकदी और जेवर जबकि अमर पाल के घर से चांदी की पाजेब चोरी कर ले गए। सूचना पर थाना प्रभारी इंद्रकांत यादव मौके पर पहुंच गए। यहां उन्होंने फोरेसिंक टीम के माध्यम से घटना की जांच कराई। सीओ स्तुति स...