सोता रहा परिवार, चोरों ने पार कर दिए 16 लाख के जेवरात
अंबेडकर नगर, जून 7 -- जहांगीरगंज, संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के सुतहरपारा गांव में हुई चोरी की एक घटना ने पूरे इलाके को हैरान कर दिया। परिवार के लोग घर के बाहर और बरामदे में सोते रहे, जबकि चोर बेखौफ होकर घर के अंदर घुसे और करीब 16 लाख रुपए मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण तथा नकदी समेटकर फरार हो गए। सुबह जब परिवार की आंख खुली तो घर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के सुतहरपारा गांव निवासी नागेंद्र यादव और परिवार के सदस्य शनिवार की शाम को खाना खाने के बाद कुछ लोग बरामदे में तो कुछ लोग घर के बाहर सो गए। यह भी पढ़ें- प्रताप नगर में घर में घुसकर 25 लाख की संपत्ति चोरी रविवार की भोर में जब घर की महिलाएं उठीं और घर में गईं तो सबके होश उड़ गए। घर में सामान बिखरा हुआ पड़ा था और बॉक्स तथा आलमारी के ताले खुले थे। परिजनों के अनु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.