सोतई में किसानों का धरना 19वें दिन भी जारी
फरीदाबाद, सितम्बर 8 -- फरीदाबाद, धनंजय चौहान। ग्राम सोतई में किसानों का धरना मंगलवार को 19वें दिन भी शांतिपूर्ण ढंग से जारी रहा। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के फरीदाबाद पहुंचने पर किसानों ने अधिकारियों से धरने की रिपोर्ट लेने की उम्मीद जताई। किसानों ने जमीन का मौजूदा बाजार भाव देने और कब्जा लेने की मांग दोहराई। धरना स्थल पर किसानों ने कहा कि उनकी मांग को लेकर लंबे समय से आंदोलन चल रहा है। किसानों का आरोप है कि कुछ अधिकारियों की कार्यप्रणाली के कारण उन्हें परेशानी उठानी पड़ी और धरने पर बैठना पड़ा। उनका कहना है कि सरकार मामले की जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करे। किसानों को उम्मीद है कि मुख्यमंत्री अधिकारियों से पूरे मामले की जानकारी लेकर उनकी समस्या का जल्द समाधान कराने के निर्देश देंगे। किसानों के अनुसार, वे अपन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.