मधुबनी, अप्रैल 28 -- हरलाखी। जयनगर-सीतामढ़ी एनएच 227 सड़क पर बिशौल गांव के पास एक सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान बासोपट्टी थाना क्षेत्र के छतौनी गांव निवासी रौदी सादा के 28 वर्षीय इंदल सदा के रूप में हुई है। घटना विवार रात करीब 11 बजे की बताई जा रही है। उक्त रात को सड़क पर एक युवक का शव पड़े होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही हरलाखी एसएचओ रंजीत कुमार डायल 112 पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव की शिनाख्त शुरु कर दी। शुरुआती कागजी कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया गया। यह भी पढ़ें- नगर पंचायत कार्यालय में शोकसभा, वार्ड पार्षद को दी गई श्रद्धांजलि सोमवार सुबह पुलिस ने मृतक की पहचान कर ली। जानकारी के अनुसार इंदल सदा सोठगांव स्थित अपने साढू के यहां एक शादी समारोह में श...