लखनऊ, अगस्त 15 -- UP News: पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी कार्यालय में ध्वजारोहण किया। इस मौके पर उन्होंने भाजपा सरकार पर भी जमकर निशाना साधा। साथ ही अपने कार्यकर्ताओं को भी नसीहत दी। उन्होंने कहा कि चुनाव में बहुत कम समय बचे हैं। इसलिए सोच-समझकर बोलना है। ऐसा कोई स्टेटमेंट नहीं आना चाहिए। जिससे बीजेपी कुछ लाभ उठा ले। सपा प्रमुख ने कहा, 'बहुत कम दिन बचे हैं। चुनाव शुरू हो गए हैं और टिकट तय करना है। चुनाव में अब समय नहीं बचा है। हमें हर स्टेटमेंट से बचना है। कोई ऐसा स्टेटमेंट नहीं आना चाहिए, जिससे बीजेपी कुछ लाभ उठा ले। इसलिए आने वाले समय में हम लोग तय करेंगे। एक पर्चा छपवा देंगे, छोटे से बड़े सभी नेताओं के लिए कि यही बोलना है, इसके अलावा कुछ नहीं बोलना है। किसान का एमएसपी, किसान की खाद, डायल 100 को बेकार कर दिया, एंबुलें...